अंतरिम बजट 2024-25 की मुख्य बातें: क्या सस्ता क्या महंगा, किसानों को क्या मिला, और बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया।

Rate this post

Budget 2024-25 Highlights in Hindi: बजट सरकार के द्वारा अन्तरिम बजट 2024 जारी कर दिया गया है, जिसमे कुछ बड़े निर्णय लिए गए है, और कुछ बदलाव भी हुये है। तो आइए जानते है, इस बार नीर्मला सितारामण के द्वारा जारी किये बजट की मुख्य व खाश बातें और इस बजट में किसानों, महिलाओं, स्टूडेंट्स, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य को क्या-क्या मिला।

अंतरिम बजट 2024-25 की मुख्य और खाश बातें

1 फरवरी 2024 को निर्मला सितारमाण जी के द्वारा सरकार के अन्तरिम बजट यानि उनके कार्यकाल के आखरी वर्ष के बजट की घोषणा कर दी गयी है। इस बार सरकार के द्वारा इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गयी है, और कई बदलाव भी किए गए है। तो आइये जानते है, इस बजट में किसे क्या मिला?

नौकरीपेशा वाले लोगों को क्या मिला?

  1. इनकम Tax स्लैब में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
  2. लागू हो चुकी नई कर योजना के तहत 7 लाख की आय वालों को टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
  3. नए फॉर्म 26 एस से टैक्स फाइल करना अब और आसान होगा।
  4. 2013-14 के हिसाब से 93 दिनों की बजाय अब वर्तमान में मात्र 10 दिन में टैक्स रिफंड मिल जाएगा।

किसानों को बजट 2024 में क्या मिला?

  1. सबसे पहले तो तो मनरेगा के लिए 86000 करोड़ का बजट रखा गया है, जिस कारण से अब गांव में लोगों को इस साल भी मनरेगा के तहत अच्छे रोजगार मिल पाएंगे।
  2. 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
  3. सोलर रूफ टॉप की सूर्योदय योजना के तहत हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।
  4. पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी, लेकिन किसान सम्मान निधी योजना की धनराशि नहीं बढ़ाई गई है।
  5. मत्स संपदा योजना से 55 लाख किसानों को रोजगार दिया जाएगा।
  6. देश में पांच इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क स्थापित किए जाएंगे।
  7. फसलों पर Nano डेप का इस्तेमाल किया जाएगा।
  8. दुग्ध उत्पादन करने वाले किसान भाइयों को बढ़ावा दिया जाएगा।
  9. 1361 मंडियों को ई नेम से जोड़ा जाएगा, जिसके कारण किसान भाई ऑनलाइन ही अपने फसल प्रोडक्ट वगैरह आसानी से बेच पाएंगे।

महिलाओं को बजट 2024 में क्या मिला?

  1. वर्तमान में अभी तक 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।
  2. 9 से 14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि आगे भावी जीवन में लड़कियों के स्वास्थ्य में कोई दिक्कत ना आए।
  3. सभी आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा।

व्यापारियों को बजट 2024 में क्या मिला?

  1. ब्लू इकॉनमी 2.0 के तहत नई योजना शुरू की जाएगी।
  2. 1 लाख करोड़ का ब्याज मुक्त या कम ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा।
  3. सरकार के द्वारा बताया गया है, की अभी तक 75000 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन दिया जा चुका है, जिसमें विश्वकर्मा योजना भी शामिल है।

स्टूडेंट को बजट 2024 में क्या मिला?

  1. स्किल इंडिया मिशन में लगभग डेढ़ करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया।
  2. 3000 नए ITI कॉलेज बनाए गए।
  3. 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।
  4. यह बजट में सरकार ने सिर्फ उपलब्धियां ही गिनाई स्टूडेंट के लिए कोई खास ऐलान देखने को नहीं मिले।

बजट 2024 में हैल्थ सेक्टर के लिए क्या निर्णय लिए गए?

  1. भारत सरकार के द्वारा सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर भी अब विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
  2. मातृ और शिशु देखरेख की परियोजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया।

रियल एस्टेट को लेकर बजट 2024 में बड़ी घोषण?

  1. सरकार मिडिल क्लास के लिए आवास योजना लेकर आएगी।
  2. अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए।
  3. अगले 5 साल सरकार 2 करोड़ आवास बनाने को निर्णय ले चुकी है।
  4. इंफ्रास्ट्रक्चर में 11% ज्यादा खर्च किया जाएगा।
  5. किराए के घर, बस्ती, या अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने बनाने का मौका भी होगा। उनके लिए भी सरकार सस्ते में होम लोन वगैरह ऐसी योजनाएं जल्द लाएगी।

ऑटोमोबाइल सेक्टर को लेकर बजट 2024 में क्या मिला?

  1. 3 नए रेलवे कॉरिडोर ऊर्जा खनिज हेतु एवं अन्य सीमेंट हेतु बनाए जाएंगे।
  2. पीएम गति शक्ति स्कीम में कार्य की गती में बढ़ोतरी होगी।
  3. माल भाड़ा परियोजना को भी विकसित किया जाएगा।
  4. 40000 नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत ट्रेनों में बदला जाएगा।
  5. विमान कंपनियां 1000 विमानों का ऑर्डर देकर आगे बढ़ रही है।
  6. बायो फ्यूल के लिए समर्पित योजनाएं लाई जाएगी।
  7. पब्लिक ट्रांसपोर्ट हेतु सरकार के द्वारा ई-वाहन उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा।
  8. इलेक्ट्रिक व्हीकल को मतलब सरकार बढ़ावा देगी ताकि पोल्यूशन भी कम हो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सस्ता पड़ेगा।
  9. रेलवे समुद्र के रास्ते को जोड़ने के लिए सरकार बड़े कदम लेगी।
  10. टियर 2 और टियर 3 शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा और जो मध्यम वर्ग के शहर हैं उनके लिए एयरपोर्ट हवाई अड्डे वगैरह बनाए जाएंगे।
  11. ई व्हीकल की चार्जिंग के लिए बड़े पैमाने पर इंस्टॉलेशन किए जाएंगे।

अन्तरिम बजट 2024 को लेकर लोगों ने क्या कहा?

अंतरिम बजट 2024 को लेकर शशि थरूर बोले कि बजट में कुछ भी खश नहीं था कुछ ठोस नहीं मिला। वहीं रक्षा मंत्री ने कहा कि ये उत्साहवर्धक बजट है। आपको बता दें की सरकार का अंतरिम बजट था तो इसलिए कुछ खास बड़ी घोषणाएं तो हो नहीं पाई लेकिन रक्षा मंत्री बोले कि ये उत्साहवर्धक बजट है, हमे विश्वास है कि हम साल 204 7 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

तो दोस्तों इस तरह से इस साल को बजट ज्यादा कुछ खाश नही रहा। किसान भाइयों को उम्मीद थी की सम्मान निधि को पैसा बढ़ेगा, हालांकि ऐसा कुछ भी नही हुआ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *