मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024: दिल्ली की महिलाओं की 1000 हर महीने, जाने कौन होगा पात्र।

5/5 - (2 votes)

CM Mahila Samman Yojana 2024: दिल्ली में केजरीवाल सरकार के द्वारा दिल्ली की जनता के लिए अनेक प्रकार की योजनाएँ चलायी जाती है, तो इन योजनाओं की कड़ी में सरकार के द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य की महिलाओं के लिए “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” की बड़ी घोषणा की गयी है। सरकार की इस योजना में दिल्ली की पात्र सभी महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए की धनराशि सीधा उनके खाते में डाली जाएगी। आइए जानते है, योजना के लाभ, पात्रता, डॉक्यूमेंट और आवेदन से जुड़ी जानकारी।

delhi CM Mahila Samman Yojana 2024

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 क्या है?

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के द्वारा हाल ही में 4 मार्च 2024 को वर्ष 2024-25 का बजट जारी किया गया था जिसमें वित्त मंत्री आतिशी के द्वारा अनेक प्रकार की घोषणाएँ की गयी। बजट की इन विभिन्न घोषणाओं में ही महिला सम्मान योजना की भी घोषणा की गयी और सरकार के द्वारा एक नयी योजना की शुरुआत भी की गयी है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना एक ऐसी योजना है जिसमें दिल्ली की सभी 18 वर्ष से ऊपर की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की धनराशि सीधा उनके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया की अब दिल्ली में रहने वाली हर पात्र महिला को हर महीने 1000 रुपए दिये जाएँगे जिससे की वो खुद आत्मनिर्भर हो और उन्हे अपनी पति या बेटे के आगे हाथ ना फैलाना पड़े।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता

इस योजना के तहत दिल्ली में वही महिलाएं लाभ ले पाएँगी जो इससे जुड़ी सभी पात्रता की शर्तों को पूर्ण करेगी। तो इस योजना के लिए आवश्यक पात्रता से जुड़ी जानकारी निम्न प्रकार से है:

  1. महिला आवेदक दिल्ली की निवासी होनी चाहिए।
  2. आवेदक की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
  3. महिला पहले कोई भी पेंशन राशि ना ले रही हो।
  4. महिला खुद कोई नौकरी या बिजनेस में नही होनी चाहिए।
  5. महिला कोई इनकम टैक्स न दे रही हो।

तो इस प्रकार से जो महिला आवेदक इन सभी शर्तों को पूर्ण करती है, वो आवेदन के लिए पात्र होगी।

योजना के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स

जो भी महिला आवेदन इस योजना का लाभ लेना चाहती है, उसके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी होने चाहिए जिससे जुड़ी जानकारी निम्न प्रकार से है:

  1. आवेदक का एड्रैस प्रूफ।
  2. महिला का वोटर ID कार्ड।
  3. आवेदक महिला का आधार और पैन कार्ड।
  4. महिला का बैंक खाता।
  5. महिला लाभ के लिए पात्र है इसका सेल्फ डिक्लेरेशन।

महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा बताया गया है की अभी इस योजना की घोषणा की गयी है और अब जल्द इस योजना से संबन्धित नए नियम बनाए जाएँगे और फ़ीर अगले वित्तीय वर्ष में महिलाएं आवेदन के लिए पात्र होगी। आपको बता दें उपराज्‍यपाल से मंजूरी मिलने के बाद सरकार के द्वारा जल्द से जल्द इस योजना के लिए आवेदन लेने की शुरुआत की जाएगी।

पूछे गए प्रश्न

1. मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में क्या लाभ मिलता है?

महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की 18 वर्ष से ऊपर की हर पात्र महिला को 1,000 रुपए की धनराशि हर माह उनके बैंक खाते में डाली जाएगी।

2. महिला सम्मान योजना की घोषणा कब हुयी?

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में 4 मार्च 2024 को इस योजना से जुड़ी बड़ी घोषणा की।

3. महिला सम्मान योजना में आवेदन कब शुरू होंगे?

दिल्ली की सरकार के द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में इस योजना की घोषणा की है, तो उपराज्‍यपाल से मंजूरी मिलने के बाद सरकार इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *