MP मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? अगली किस्त के लिए ऐसे देखे अपना स्टेटस।

4.7/5 - (3 votes)

CM Kisan Kalyan Yojana 2024: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री के द्वारा किसान कल्याण योजना शुरू की गयी है, जिसमे राज्य के किसानों को केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि की 6,000 राशि के साथ राज्य सरकार के द्वारा भी अतिरिक्त 6,000 रुपए दिये जाते है। अगर आप भी किसान कल्याण योजना में आवेदन कर चुके है, और जानना चाहते है, किसान कल्याण योजना लिस्ट में अपना नाम और स्टेट्स कैसे देखें? तो इससे जुड़ी पूरी जानकारी इस आर्टिक्ल में विस्तार से दी गयी है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत यदि आप किसान सहायता राशि का लाभ लेने के लिए आवेदन कर चुके है, तो आप आप नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से योजना में अपने नाम की स्थिति (Status) देख सकते है:

  1. सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वैबसाइट saara.mp.gov.in पर जाना है, जिसके बाद आपको वैबसाइट का होमपेज देखने को मिलेगा।
  2. इसके बाद जब आप होमपेज में थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” का नाम दिखेगा जब आप उसपे जाएँगे तो आपको Dashboard नाम देखने को मिलेगा, आपको उस पे क्लिक कर देना है।
  3. इसके बाद आपको एक नया पेज देखने को मिलेगा आपको वहाँ अपने गाँव, शहर, जिला और वर्ष से जुड़ी जानकारी डालनी होगी।
  4. इसके बाद डिटेल्स डालने के बाद आपको एक नया पेज दिखेगा जहां आपको आपके गाँव की लिस्ट मिल जाएगी, इस लिस्ट में उन सभी लोगों का नाम होगा जिनको इस योजना में पैसा मिलने वाला है, और मिल रहा है।
  5. तो इस तरह से आपके सामने आपके गाँव की पूरी लिस्ट होगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान कल्याण योजना में अपना स्टेटस देखने के लिए आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:

  1. सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वैबसाइट saara.mp.gov.in पर जाना है, जिसके बाद आपको वैबसाइट का Homepage देखने को मिलेगा।
  2. इसके बाद जब आप थोड़ा नीचे स्क्रोल करेंगे तो आपको “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति” नाम देखने को मिलेगा आपको उसे ही सिलेक्ट कर लेना है।
  3. इसके बाद आपको आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, या पीएम किसान ID डालनी है, और फ़ीर केप्चा सबमिट करके सर्च के ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है।
  4. इसके बाद आपको इस योजना का स्टेटस देखने को मिल जाएगा।

तो दोस्तों इस प्रकार से आप बड़ी ही आसानी से इस योजना में अपना नाम भी देख सकते है, और अपने खाते की स्थिति (स्टेटस) भी बड़ी ही आसानी से देख सकते है।

पूछे गए प्रश्न

1. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली आठवीं किस्त कब आएगी 2024 में?

मध्य प्रदेश राज्य की सरकार के द्वारा 6 मार्च 2024 को सभी पात्र किसान भाइयों के खाते में 8वीं किस्त के 2,000 रुपए डाल दिये गए है।

2. एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की लिस्ट कैसे देखें?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लिस्ट में नाम देखने के लिये आप इसकी आधिकारिक वैबसाइट saara.mp.gov.in पर जाकर अपने गाँव की पूरी लिस्ट देख सकते है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *