सुकन्या समृद्धि योजना में 500, 1000 या 3000 या इससे ज्यादा जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा, 2024 में लागू होंगे ये नियम।

Rate this post

Sukanya Samriddhi Yojana 2024: मोदी सरकार के द्वारा देश में महिलाओं के लिए और बेटियों के लिए अनेक तरह की योजनाएँ चलायी गयी है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों और महिलाओं को उचित सम्मान दिलवाना और उनका विकास है। इसी तरह से देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गयी है। तो अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए अपनी बेटी को खाता खुलवाकर उसमें निवेश करना चाहते है, तो यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

Contents

2024 में सुकन्या समृद्धि योजना में क्या लाभ मिलता है?

सुकन्या समृद्धि योजना भारत की केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी बहुत ही अहम योजना है, जिसके अंतर्गत आप अपनी बेटी की शिक्षा हेतु या उसके विवाह हेतु एक निश्चित राशि निवेश करते है, जिसपे सरकार के द्वारा वर्तमान 2024 के नियमानुसार 8.2% का ब्याज दिया जाता है। इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के लिए उसके नाम से खाता खुलवाकर 15 साल तक हर वर्ष कुछ राशि जमा करवाते है, जिसके बाद जब आपकी बेटी 21 वर्ष की हो जाएगी, तो आपको पूरी राशि ब्याज सहित मिल जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए जरूरी नियम और शर्तें

यदि आप वर्तमान 2024 में सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपको कुछ शर्तों को मानना होगा। विभिन्न शर्तों से जुड़ी जानकारी निम्न प्रकार से है:

  1. इस योजना में खाता खुलवाने के लिए आपकी बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  2. आप अपनी बेटी के नाम से ही अकाउंट ओपन करवा सकते है।
  3. इस योजना के तहत आपको हर साल कुछ निश्चित राशि को पूरे 15 वर्ष तक निवेश करना होगा।
  4. एक परिवार के अंदर 2 बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है।
  5. यदि आपके पहले एक बेटी है, और दूसरी बार यदि आपके परिवार में 2 जुड़वा बेटी पैदा होती है, तो आप 3 खाते भी खुलवा सकते है।
  6. जब तक बेटी की उम्र 18 वर्ष तक नही होती है, तब तक माता या पिता को ही उसका खाता संभालना होगा।
  7. बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर सुकन्या समृद्धि का खाता उसके नाम ट्रांसफर हो जाएगा।
  8. आपको प्रत्येक साल कम से कम 250 रुपए जमा करवाने ही होंगे।
  9. आप एक वर्ष में अधिकतम 1.50 लाख रुपए ही जमा करवा सकते है।
  10. मैच्योरिटी के समय यानि 15 साल के बाद जब आपको सारा पैसा मिलेगा तो वो बिलकुल टैक्स फ्री ही होगा।

सुकन्या समृद्धि योजना इंटरेस्ट रेट का लाभ कैसा तरह से मिलता है?

दोस्तों सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार आपको इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए कम से कम 250 रुपए सालाना जमा करवाने होंगे और अधिकतम आप 1.50 लाख तक सालाना जमा करवा सकते है। अभी जनवरी 2024 से इस योजना में ब्याज की दर 8.2% दी जा रही है। एक साल में आपने जितना पैसा जमा करवाया है, उस राशि पर आपको 8.2% के हिसाब से 1 वर्ष का ब्याज दिया जाएगा।

इस प्रकार से यदि आप एक साल में लगभग 10,000 जमा करवाते है, तो अगले साल ब्याज के साथ आपकी धनराशि 10,820 रुपए हो जाएगी। वही दूसरे साल आपको 10820 रुपए पर 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। यदि आप दूसरे साल भी 10,000 रुपए जमा करवाते है, तो आपको 10820+10,000 को जोड़कर उसपे 8.2 प्रतिशत 1707.24 रुपए का ब्याज मिलेगा और अब आपकी कुल राशि 22,527 रुपए हो जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना में कितने रुपए जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?

अगर आप इस योजना में अगर आप 500 रुपए हर साल जमा करवाते है, तो आप कुल 7500 रुपए जमा करवाएँगे। आपको एक वर्ष के बाद इस राशि पर 8.2 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलेगा जिससे आपके ब्याज की राशि 15,592 हो जाएगी और आपको मैच्योरिटी के समय कुल राशि 23,092 रुपए मिलेंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना में भिन्न-भिन्न राशि जमा करवाने पर लाभार्थी को मैच्योरिटी के समय मिलने वाला पैसा निम्न प्रकार से होगा:

Investment AmountTotal InvestmentTotal InterestMaturity Amount
250 जमा करने पर 3,7507,79611,546
500 जमा करने पर7,50015,59223,092
1,000 जमा करने पर15,00031,18446,184
2,000 जमा करने पर30,00062,36892,368
3,000 जमा करने पर45,00093,5521,38,552
4,000 जमा करने पर60,0001,24,7351,84,735
5,000 जमा करने पर75,0001,55,9192,30,919
6,000 जमा करने पर90,0001,87,1032,77,103
7,000 जमा करने पर1,05,0002,18,2873,23,287
8,000 जमा करने पर1,20,0002,49,4713,69,471
9,000 जमा करने पर1,35,0002,80,6554,15,655
10,000 जमा करने पर1,50,0003,11,8394,61,839
50,000 जमा करने पर7,50,00015,59,19323,09,193
1,00,000 जमा करने पर15,00,00031,18,38546,18,385
1,50,000 जमा करने पर22,50,00046,77,57869,27,578

Note: योजना के नियमों के अनुसार आप एक निश्चित राशि हर साल 15 वर्षों तक जमा करवाते जिसपे सरकार के वर्तमान नियमों के अनुसार 8.2% का ब्याज दिया जा रहा है। भविष्य में यह ब्याज के राशि थोड़ा बहुत ऊपर नीचे भी हो सकती है।

सुकन्या समृद्धि का पैसा क्या मैच्योरिटी से पहले निकाला जा सकता है?

सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा यदि आप मैच्योरिटी डेट से पहले निकालना चाहते है, तो इसके संबंध में भी सरकार के कुछ नियम बनाए गए है, जो की निम्न प्रकार से है:

  1. बेटी के 18 वर्ष के होने पर या बेटी के कक्षा 10वीं पास करने के बाद आप इस राशि में 50 प्रतिशत पैसा निकाल सकते है।
  2. आप जिस साल पैसा निकलवाना चाहते है, उसके पिछले वर्ष में जो राशि बैंक में जमा होगी उसका 50 प्रतिशत पैसा आप निकाल सकते है।
  3. यदि आपको बेटी की पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है, तो शर्तों को पूरा करने के पश्चात आप 15 वर्ष के टाइम में 5 बार पैसे निकाल सकते है।
  4. 1 वर्ष में आप एक ही बार पैसा निकाल पाएंगे।

पूछे गए प्रश्न

1. 2024 में सुकन्या समृद्धि योजना का इंटरेस्ट रेट क्या है?

वर्तमान में 1 जनवरी 2024 से सुकन्या स्मृद्धि योजना के अंतर्गत ब्याज दर को बढ़ा दिया गया है, जी की अब 8.2% है।

2. सुकन्या समृद्धि योजना में 500 रुपए हर महीने जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?

अगर आप इस योजना में अगर आप 500 रुपए हर साल जमा करवाते है, तो आप 15 वर्ष में कुल 7500 रुपए जमा करवाएँगे इसके बाद आपको 8.2 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलेगा और ब्याज की राशि 15,592 हो जाएगी और आपको मैच्योरिटी के समय कुल राशि 23,092 रुपए मिलेंगे।

3. यदि हम सुकन्या समृद्धि योजना का भुगतान करना बंद कर दें तो क्या होगा?

यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में कुछ वर्ष तक हर साल कम से कम 250 जमा करवाते है, और यदि आप किसी वर्ष एक भी रुपया जमा नही करवा पाते है, तो आपको उस वर्ष की 50 रुपए की पेनल्टी देनी होगी।

4. क्या हम मैच्योरिटी से पहले सुकन्या समृद्धि खाते से पैसे निकाल सकते हैं?

आप सुकन्या समृद्धि का पैसा मैच्योरिटी डेट से पहले निकाल सकते है। यदि बेटी की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा हो जाती है, या बेटी 10वीं पास कर लेती है, तो उसकी पढ़ाई के लिए आप पहले पैसा निकाल सकते है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *